मकर संक्रांति पर 144 साल बाद दुर्लभ संयोग

Free Web Proxy सूर्य द्वारा मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के पर्व में रूप में मनाया जाता है। इस पर्व का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। माना जाता है कि मकर संक्रांति से देवताओं के दिन प्रारंभ हो जाते है जो आषाढ़ मास तक रहते हैं। लेकिन इस बार 2014 की मकर संक्रांति को ऎसा दुलर्भ संयोग बना है जो पिछले 144 साल पहले बना था। यदि अंको के आधार पर देखा जाए तो यह साल 2014 है, मकर संक्रांति की तारीख 14 है तथा हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि चतुर्थी पड़ी है। अगर दिन के अनुसार देखा जाए तो इस दिन मंगलवार पड़ रहा है जो ज्योतिषियों के अनुसार एक दुलर्भ संयोग है जो 144 साल बाद बना है। हिंदू धर्म के अनुसार मकर संक्रांति पर खिचड़ी तथा तिल से बने खाद्य पदार्थ खाए जाए जाते हैं। साथ ही इस दिन दान पुण्य भी किया जाता है जिसका बड़ा महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन लोग पवित्र नदियों तथा तीर्थ स्थलों में स्नान करते हैं जिससें पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार मकर संक्रांति के चतुर्दर्शी पर होने के कारण इस दिन किए गए दान पुण्य करना सामान्य से सौ गुना ज्यादा फलदायी होता है। इसी इंद्र योग भी बन रहा है जो शुभ फलदायक है, हालांकि इस दिन शुक्र अस्त रहेगा।

No comments: